तलाक के बाद पहली बार साथ आए सोहेल-सीमा, शो में दिखा खास बॉन्ड

Jul 9, 2026 - 11:14
 0  8
तलाक के बाद पहली बार साथ आए सोहेल-सीमा, शो में दिखा खास बॉन्ड

सोहेल खान के बाद अलायंस में सीमा सजदेह की एंट्री हो चुकी है. शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा और सोहेल आमने-सामने नजर आए. रियलिटी शो में एक्स कपल को साथ देखकर फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो चुका है. जानते हैं कि सीमा को अलायंस में देखकर सोहेल का रिएक्शन कैसा था.

तलाक के बाद साथ आए सीमा-सोहेल
प्रोमो में होस्ट कुणाल खेमू, सोहेल खान से पूछते हैं कि अपनी एक्स-वाइफ सीमा को हाउस में देखकर उन्हें क्या महसूस हुआ. सोहेल ने कहा कि बहुत प्यारा. मैंने इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल बिताए हैं. मैं नेशनल टीवी पर मानता हूं कि अगर हमारे रिश्ते में कोई भी गलती हुई होगी, तो उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं. सोहेल की बात सुनकर सीमा खुश नजर आईं. उन्होंने “Aww” कहा. बाकी कंटेस्टेंट्स खुश होकर हूटिंग करने लगते हैं. कुशाल टंडन जोर से बोले, सीटी मार दे भाई. मिनी माथुर तालियां बजाने लगती हैं.

सीमा को देखकर सोहेल का रिएक्शन लोगों का दिल जीत ले गया. फैन्स एक्टर की तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा कि असली मर्द ऐसे ही होते हैं. दूसरे ने कहा कि यही इज्जत होती है. एक फैन ने लिखा कि खान परिवार के संस्कार ऐसे ही हैं. कुछ लोगों ने कहा कि यही रिश्ता होता है.

सीमा और सोहेल खान की शादी 1998 में हुई थी. शादी से उन्हें दो बेटे योहान और निर्वाण हैं. सीमा और सोहेल की शादी 25 साल चली थी. दोनों ने 2022 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद भी दोनों बेटों की साथ मिलकर अच्छी परवरिश कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में सीमा ने कहा था कि वो और सोहेल अलग हुए हैं, लेकिन उनका खान परिवार के साथ रिश्ता बरकरार हैं. वो सेल्फिश होकर परिवार से नाता नहीं तोड़ सकती हैं. सीमा ने ये भी कहा कि सोहेल उनके बच्चों के पिता हैं और हमेशा रहेंगे.

पहली बार सोहेल और सीमा को किसी टीवी शो में साथ देखा जाएगा. टीवी पर कपल का बॉन्ड कैसा दिखता है, ये देखना दिलचस्प होने वाला है.
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0