सावन शिवरात्रि पर शुक्र का खास गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aug 10, 2026 - 09:14
 0  7
सावन शिवरात्रि पर शुक्र का खास गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त को सावन की शिवरात्रि पड़ रही है. संयोग से 11 अगस्त 2026 को ही सौंदर्य, सुख और भौतिक समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. पूरा महीना शुक्र देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे. भगवान शिव की कृपा और शुक्र-चंद्र के इस शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष आर्थिक लाभ, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है. शुक्र के हस्त नक्षत्र में गोचर से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा.

वृषभ राशि
पंचम भाव में शुक्र का गोचर आपकी रचनात्मकता और कार्यकुशलता को निखारेगा. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. शेयर बाजार या पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे.

कर्क राशि
तीसरे भाव में शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके साहस और नेटवर्किंग क्षमता को बढ़ाएगा. मीडिया, कला, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा. भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और छोटी-मोटी सुखद यात्राओं से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि
एकादश (लाभ) भाव में शुक्र की उपस्थिति से आपकी आय के नए और बहुआयामी स्रोत खुलेंगे. लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी. व्यापार में बड़ा धन लाभ संभव है. सामाजिक दायरे में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि
भाग्य (नवम) भाव में हस्त नक्षत्र का शुक्र आपकी किस्मत का ताला खोलेगा. धार्मिक या मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और यात्राएं फलदायी रहेंगी. करियर और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई और बेहतर संभावनाएं बनेंगी.

सावन शिवरात्रि और शुक्र देव की कृपा पाने के उपाय
- 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध, दही और शहद मिलाकर अभिषेक करें.
- शिव जी को सफेद फूल और बेलपत्र अर्पित करें, साथ ही 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें.
- शुक्रवार या शिवरात्रि के दिन किसी जरूरतमंद को चावल, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0