BSF-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन सफल: भारी मात्रा में हेरोइन और 3 ड्रोन बरामद

Apr 20, 2026 - 16:14
 0  9
BSF-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन सफल: भारी मात्रा में हेरोइन और 3 ड्रोन बरामद

फिरोजपुर.

फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया में बी.एस.एफ. और पुलिस द्वारा सर्च के दौरान 2 किलो 567 ग्राम हेरोइन और तीन ड्रोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर और थाना ममदोट पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले धर्ज किए हैं। थाना सदर फिरोजपुर के एच.सी. रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ड्रोन एक्टिविटी हुई है।

इस पर पुलिस पार्टी कमाले वाला गांव पहुंची जहां बी.एस.एफ. के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो ड्रोन और हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए दो पैकेट में से 1 किलो 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना सदर के ही सहायक थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के लिए रवाना थी तो उन्हें सूचना मिली कि गांव गुलाम हुसैन वाला के खेतों में कुछ संदिग्ध चीज पड़ी है जो पुलिस और बी.एस.एफ. के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

थाना ममदोट के एस.आई. दीपक कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 1 किलो 68 ग्राम हेरोइन और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया। जांच अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0