इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला की जर्नी, डिप्रेशन से सफलता तक कहानी

Jul 27, 2026 - 12:44
 0  5
इंडियन आइडल 16 में तनिष्क शुक्ला की जर्नी, डिप्रेशन से सफलता तक कहानी

इंडियन आइडल 16 को ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता है. फैंस ने उनकी गायिकी को सलाम किया है. सिंगिंग शो के फाइनलिस्ट तनिष्क शुक्ला भले ही ट्रॉफी हारे, लेकिन फैंस के दिलों में उन्होंने तगड़ी पहचान बनाई है. जबलपुर के सिंगर ने इस स्टेज तक पहुंचने में कड़ी मेहनत की है. उनकी जर्नी के क्या मायने हैं, कैसे क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझने वाले सिंगर को संगीत ने जिंदगी में नई उम्मीद दी, चलिए जानते हैं.

तनिष्क की टफ जर्नी
अपने एक इंटरव्यू में तनिष्क ने बताया था कि वो टीनएज में क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझे थे. इस दौर से बाहर निकलने में उन्हें फैमिली, आध्यात्मिकता, मेडिकेशन और म्यूजिक ने मदद की थी. वो दिन उनके लिए डार्क और बुरे थे. वो नहीं चाहते दूसरा कोई ऐसी मेंटल हेल्थ से अपनी लाइफ में कभी सफर करे. उनका कहना है फैमिली ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया. परिवारवाले उन्हें लगातार मोटिवेट करते रहे. आज वो ग्रेटफुल हैं कि पब्लिक के बीच अपनी बात रख पाते हैं.

इंडियन आइडल में आने से पहले वो चेस प्लेयर थे. इंटरनेशनल चेस फाउंडेशन के इंडियन प्लेयर में उनका नाम शामिल है. बाद में तनिष्क ने म्यूजिक को अपनी प्रायोरिटी बनाया. अच्छा सिंगर बनने के लिए खुद पर काम करने लगे. इंडियन आइडल 16 ने उनकी सिंगिंग की जर्नी को खास बनाया. थियेटर राउंड में सिंगर ने 'तुम जो मिल गए हो' गाकर जजों को इंप्रेस किया. शो में तनिष्क ने अलग-अलग स्टाइल में गाना गाकर अपने टैलेंट को दिखाया.

वेटरन सिंगर सुरेश वाडकर ने उन्हें कॉम्पिलिमेंट कर कहा कि उनकी आवाज प्लेबैक सिंगिंग के लिए बनी है. शो में तनिष्क की गायिकी को सोनू निगम से कंपेयर किया गया. इसपर उन्होंने ऐतराज जताया. उन्होंने ये कॉम्पलिमेंट लिया लेकिन कहा कि किसी भी सक्सेसफुल सिंगर संग उन्हें कंपेयर करना सही नहीं होगा. अभी उन्होंने बहुत कुछ सीखना है. वो सोनू को एडमायर करते हैं.

शो में फाइनल स्टेज पर पहुंचने के बाद जब तनिष्क अपने होमटाउन गए तो उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. तनिष्क ने रैली कर अपने लिए वोट मांगे. अपनी जीत के लिए उन्होंने पूजा की. अब तक वो स्टार बन चुके थे. तनिष्क की एक झलक पाने को फैंस बेताब थे. इंटरनेट पर तनिष्क की शानदार गायिकी के वीडियो वायरल हुए. तनिष्क की हार से फैंस का दिल भले ही टूट गया हो. लेकिन वो जानते हैं सिंगर अपनी लाइफ में कुछ ना कुछ बड़ा जरूर करेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0