फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

Oct 22, 2026 - 12:14
 0  7
फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

फिल्म ‘माइकल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस की नजरें फिल्म की सफलता का बाद गोल्डन ग्लोब्स पर टिकी थीं। मगर इस बार उन्हें निराशा का समना करना पड़ सकता है। पॉप म्यूजिक के महारथी दिवांगत माइकल जैक्शन की फिल्म का म्यूजिक इस अवॉर्ड का हिस्सा नहीं होगा।

म्यूजिक नहीं तो किस श्रेणी में शामिल?
गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समिति ने लायंसगेट की ब्लॉकबस्टर माइकल जैक्सन बायोपिक को 2027 के समारोह में संगीत या कॉमेडी श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन ग्लोब्स के इस फैसले का मतलब है कि पॉप किंग के रूप में जाफर जैक्सन अभिनीत यह फिल्म फिलहाल ड्रामा श्रेणी में शामिल है, जहां यह क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, लॉस जाविस की ‘ला बोला नेग्रा’ और अन्य फिल्मों के साथ छह स्थानों में से एक के लिए मुकाबला करेगी।

मेकर्स अब भी कर सकते हैं अपील
फिल्म ‘माइकल’ को म्यूजिक श्रेणी में शामिल करने के लिए मेकर्स अब भी अपील कर सकते हैं। लायंसगेट 31 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पहले इस फैसले के खिलाफ जा सकते हैं। अगर स्टूडियो अपील करता है, तो संगठन की पुरस्कार समिति अपील का समीक्षा  करेगी। गोल्डन ग्लोब्स के नियमों के हिसाब से एक म्यूजिकल कॉमेडी  फिल्म सिर्फ ड्रामा हो सकता है जिसमें कहानी को आगे बढ़ाने के लिए संवादों के अलावा गानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। बताते चलें कि 'माइकल' के सीक्वल पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। इसकी जानकारी पहले भाग में माइकल के वकील-मैनेजर जॉन ब्रांका का किरदार निभाने वाले अभिनेता माइल्स टेलर ने यह जानकारी दी थी।

फिल्म 'माइकल' के बारे में
    'माइकल' का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया था।
    वहीं फिल्म का लेखन जॉन लोगन ने किया था।
    माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने फिल्म में सिंगर का किरदार निभाया था।
    कोलमैन डोमिंगो और निया लॉन्ग ने माता-पिता जो और कैथरीन की भूमिका निभाई है।
    फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज हुई थी।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0