जनवरी 2027 से बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, सप्तक्रांति और गरीब रथ भी शामिल

Nov 10, 2026 - 14:14
 0  7
जनवरी 2027 से बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, सप्तक्रांति और गरीब रथ भी शामिल

मुजफ्फरपुर
रेलवे ने 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। जनवरी 2027 से ये ट्रेनें नए नंबरों से चलेंगी। इसमें मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति और गरीब रथ भी शामिल हैं। सोमवार को पूमरे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एक जनवरी से अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों के पुराने नंबर बदलकर नए नंबर लागू किए जाएंगे। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबरों का ध्यान रखना होगा।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस का नंबर 12545 से बदलकर 15545 और वापसी ट्रेन का नंबर 12546 से बदलकर 15546 होगा। लोकमान्य तिलक से रक्सौल आने वाली ट्रेन दो जनवरी और रक्सौल से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन सात जनवरी से नए नंबर से चलेगी। दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस का नंबर 22551 से बदलकर 15541 और जालंधर सिटी-दरभंगा ट्रेन का नंबर 22552 से बदलकर 15542 किया जाएगा। दोनों ट्रेनें क्रमश: दो और तीन जनवरी से नए नंबर पर चलेंगी। इसके अलावा सहरसा-अमृतसर गरीब रथ, हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के भी नंबर बदल जाएंगे।

राजगीर -नई दिल्ली श्रमजीवी, पटना-रांची जनशताब्दी, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध, टाटा-कटिहार और एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस के भी नंबर बदल जाएंगे। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के नए नंबर एक से सात जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होंगे।

सप्तक्रांति और गरीब रथ के नंबर में भी बदलाव
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति का नंबर 12557 से बदलकर 15577 और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति का नंबर 12558 से बदलकर 15578 किया जाएगा। दोनों ट्रेनें एक जनवरी से नए नंबर से चलेंगी। वहीं, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12211 से बदलकर 14031 और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ का नंबर 12212 से बदलकर 14032 होगा। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आने वाली गरीब रथ छह जनवरी और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन आठ जनवरी से नए नंबर से चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0