पटियाला के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, बच्चों को तुरंत घर भेजने के आदेश

Apr 29, 2026 - 08:14
 0  6
पटियाला के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, बच्चों को तुरंत घर भेजने के आदेश

पटियाला.

पटियाला के स्कूलों को फिर धमकी भरी ईमेल मिली है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के माता-पिता को मैसेज भेज स्कूल से लेकर जाने के लिए कहा। बीते 9 अप्रैल को भी पटियाला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से दहशत फैल गई थी। स धमकी में खास तौर पर यादविंद्र पब्लिक स्कूल का नाम भी शामिल बताया गया था।

धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने सतर्कता दिखाते हुए अभिभावकों को संदेश भेजकर स्थिति की जानकारी दी और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की। वहीं, 23 अप्रैल को लुधियाना के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। नमें स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, बीआरएस नगर का डीएवी पब्लिक स्कूल शामिल थे।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले 10 मार्च को भी लुधियाना के कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे हड़कंप मच गया था। सुबह करीब 7 बजे ई-मेल के जरिए सीबीएसई से संबंधित 3 स्कूलों को धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी। धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0