CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

Nov 23, 2026 - 13:14
 0  8
CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

बालोद.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में एक घर से पुलिस ने दबिश दी. जहां से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सनौद पुलिस को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सूचना मिली थी कि गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खप्परवाड़ा गांव में घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है. सूचना मिलते ही सनौद पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हुई. 

DSP और पुलिस ने मारा छापा
एसपी किरण चव्हाण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस टीम गठित की. इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में खप्परवाड़ा के संबंधित घर पर दबिश दी गई. कार्रवाई में डीएसपी रैंक के अधिकारियों समेत करीब दर्जनभर पुलिस जवान शामिल रहे. पुलिस की यह कार्रवाई देर रात करीब 11 बजे तक चली. बताया जा रहा है कि बालोद जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने की कार्रवाई हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की एंड टू एंड कार्रवाई में जुट गई है. गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0