पंजाब में मौसम का कहर: तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Mar 15, 2026 - 09:14
 0  7
पंजाब में मौसम का कहर: तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

लुधियाना.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में शनिवार से मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज हवा चली और बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में भी कमी आई। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई जगह ओलावृष्टि हो सकती है। इस संबंध में आरेंज अलर्ट जारी किया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को खासकर, गेहूं, सब्जियों और अन्य फसलों को तेज हवा और ओलावृष्टि से बचाने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, बारालाचा व कुंजुम में शनिवार को फिर हल्का हिमपात हुआ।

शिमला में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रविवार से 19 मार्च तक कांगड़ा, मंडी व शिमला में आंधी चलने और ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमपात की भी संभावना है। हिमाचल में फरवरी में सामान्य से 85 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई और मार्च में वर्षा नहीं हुई है।
ऐसे में फसलों और फलदार पौधों पर इसका असर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी हिमपात और वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार अहमद ने बताया कि 21 मार्च से मौसम में सुधार की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0