धूरी रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा: मान

Jun 29, 2025 - 14:44
 0  6
धूरी रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा: मान

चंडीगढ़
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को घोषणा की कि धूरी में दो-मार्गी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक आरओबी लेवल क्रॉसिंग (फाटक) नंबर 62ए पर बनाया जाएगा और यह मालवा क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 54.76 करोड़ रुपए है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रोजेक्ट का प्रारंभिक कार्य 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन मार्च 2025 में रेलवे की मंजूरी/एन.ओ.सी. के कारण कार्य में देरी हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में पूरी तत्परता से पैरवी की और रेलवे अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के साथ ही प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के दृढ़ प्रयासों के कारण पंजाब अभूतपूर्व विकास के नए युग का साक्षी बन रहा है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने रंगला पंजाब बनाने के लिए पहले ही विकास कार्यों में तेजी लाई है और यह प्रोजेक्ट उसी का प्रतीक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0