MP में 2 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, लेकिन चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 1,780; लोकेशन ऐप भी नहीं

Oct 18, 2026 - 13:14
 0  9
MP में 2 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, लेकिन चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 1,780; लोकेशन ऐप भी नहीं

भोपाल.

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती संख्या के मुकाबले चार्जिंग स्टेशनों की यह संख्या नाकाफी है। वर्तमान में क्रियाशील, पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 1,780 है।

वहीं, पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दो लाख को पार कर चुकी है। चार्जिंग स्टेशन कहां है, यह पता लगाने के लिए केंद्रीयकृत मोबाइल एप्लिकेशन (एप) भी बनाना जा रहा था, लेकिन वह भी अब तक तैयार नहीं हुआ।

इंदौर, भोपाल सहित प्रदेशभर में काम अधूरा
इंदौर जैसे शहर जहां 50 हजार से ज्यादा ईवी वाहन हैं, चार्जिंग स्टेशन 50 ही हैं। ईवी नीति में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन को ईवी मॉडल सिटी के रूप में विकसित करना है। घनी आबादी और शहरी क्षेत्रों में योजना को और अधिक सूक्ष्म स्तर पर ले जाते हुए हर एक किमी के ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन यह भी पूरा होता नहीं दिख रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0