हरियाणा की बहनों को बड़ी सौगात: महिलाओं के खाते में पहुँची ₹2100 की दूसरी किस्त, CM सैनी का बड़ा एलान

Dec 3, 2025 - 11:14
 0  7
हरियाणा की बहनों को बड़ी सौगात: महिलाओं के खाते में पहुँची ₹2100 की दूसरी किस्त, CM सैनी का बड़ा एलान

चंढीगढ़ 
हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है। नायब सैनी ने इस दौरान कहा कि इस योजना के तहत 7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी बहनों के खातों में 2100 रुपए की राशि डाली गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि अब महिलाओं के खाते में हर महीने नहीं बल्कि हर 3 महीने के बाद योजना की राशि भेजी जाएगी।

नवंबर में आई थी पहली किस्त
योजना सितंबर 2025 में योजना लॉन्च हुई और 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर पहली किस्त जारी की गई। बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9 लाख 552 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई। 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया। 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का अभी वेरिफिकेशन पेंडिंग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0