जशपुर की कैलाश गुफा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए करेंगे दर्शन; 16 हाथियों ने डाला डेरा

Aug 16, 2026 - 11:14
 0  8
जशपुर की कैलाश गुफा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए करेंगे दर्शन; 16 हाथियों ने डाला डेरा

जशपुर.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से लगातार हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है. बगीचा वन परिक्षेत्र में इन दिनों से 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

इस बीच कैलाश गुफा के पास मेला स्थल के करीब एक ग्रामीण पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना ने कैलाश गुफा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है. जानकारी के मुताबिक, मैनी-बिमड़ा के जंगलों 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वन विभाग की टीम हर मूवमेंट पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. लेकिन ग्रामीण पर हमले की घटना ने चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, प्रसिद्ध कैलाश गुफा में विशेष तौर पर सावन सोमवार को श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बलरामपुर के श्रीकोट से लगभग 10,000 की संख्या में कांवड़िए पवित्र जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए निकले हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी विभाग पर है.

अलर्ट मोड पर वन विभाग
वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के दल के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. ग्रामीणों को मुनादी कराकर सतर्क भी किया जा रहा है. कैलाश गुफा में पहुंचने वालों की जानकारी मिलने के बाद ऐहतियात बरते जा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में घुघरी कदमटोली गांव में हाथियों के दल ने जंगल किनारे बनी झोपड़ीनुमा कच्ची मकान में हमला कर दिया था. इस दौरान घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी. अब कैलाश गुफा के पास हाथियों का आतंक देखने को मिला है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0