'द बैटमैन पार्ट II' की शूटिंग रुकी, निर्देशक मैट रीव्स ने लिया ब्रेक

Oct 6, 2026 - 14:14
 0  9
'द बैटमैन पार्ट II' की शूटिंग रुकी, निर्देशक मैट रीव्स ने लिया ब्रेक

फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II'  के लिए दर्शकों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि फिल्म के निर्देशक मैट रीव्स व्यक्तिगत कारणो के चलते फिल्म से खुद को अलग कर चुके हैं।

अस्थायी रूप से रुका प्रोडक्शन
फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' की शूटिंग कुछ दिनों से लंदन में चल रही थी। मगर अब इसे रोक दिया गया है। फिल्म के निर्माता वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियोज ने सोमवार को इसकी पुष्टि की जिससे इस सीक्वल को लेकर एक और नया मोड़ आ गया है, जिसकी रिलीज डेट पहले ही कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2028 ही बताई जा रही है।

स्टूडियो ने दिया बयान
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार स्टूडियो ने एक बयान में कहा, ‘मैट रीव्स के पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने के कारण 'द बैटमैन पार्ट II' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। मैट को डीसी स्टूडियोज का पूरा समर्थन प्राप्त है और हम जल्द ही इस सफर को फिर से शुरू करने की उम्मीद करते हैं।’

 फिल्म ‘बैटमैन’ के बारे में

  • फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' में रॉबर्ट पैटिनसन बैटमैन के रूप में वापसी करेंगे।
  • फिल्म में एंडी सर्किस और कॉलिन फैरेल क्रमशः अल्फ्रेड और पेंगुइन की भूमिकाएं निभाएंगे।
  • वहीं फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, सेबेस्टियन स्टेन, ब्रायन टायरी हेनरी, जेमी लॉसन, चार्ल्स डांस, गिल पेरेज-अब्राहम और सेबेस्टियन कोच नए चेहरों के रूप में फिल्म में एंट्री लेंगे।
  • फिल्म 18 फरवरी 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0