अभिनत्री मेधा शंकर बाबा महाकाल के दर्शन, दो घंटे तक की शिव आराधना

Feb 24, 2026 - 11:14
 0  7
अभिनत्री मेधा शंकर बाबा महाकाल के दर्शन, दो घंटे तक की शिव आराधना

उज्जैन 

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना सेलिब्रिटी अपनी मनोकामना लिए आते हैं. मंगलवार को अलसुबह होने वाली भस्म आरती में फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर शामिल हुईं. मेधा शंकर उभरती अभिनेत्री हैं. वह 12वीं फेल फिल्म में लीड रोल निभा चुकी हैं. मेधा ने भस्म आरती के दर्शन किए और काफी देर तक भगवान शिव की आराधना की.

दर्शन के बाद क्या बोली मेधा शंकर

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा मेधा शंकर का स्वागत एवं सत्कार किया गया. मेधा ने चांदी द्वार से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया. नंदी हॉल में 2 घंटे बैठकर भगवान शिव की भक्ति में लीन रही. इसके बाद अभिनेत्री मेधा शंकर ने कहा "मैं दूसरी बार दर्शन आई हूं. पहले वर्ष 2024 में आई थी. अच्छे व सुगम दर्शन हुए हैं. बाबा महाकाल के दर्शन करने से ही सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं. वह उम्मीद करती हैं कि बाबा महाकाल इसी प्रकार उन्हें अपने दर पर बुलाते रहें."

मंदिर का इतिहास, महत्व बताया

दो दिन पहले सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान के 43 सदस्यीय दल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर कर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त किए. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डेलीगेशन के सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया गया गया. प्रबंध समिति के सदस्यों ने इस मौके पर अतिथियों को श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता, मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया. सभी सदस्यों नंदी हॉल में बैठ शिव साधना की.

श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मी हस्तियों के साथ ही क्रिकेटर्स, राजनेता, उद्योगपति लगातार आते हैं. यहां वीवीआईपी मूवमेंट बना ही रहता है. बॉलीवुड कलाकार अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले बाबा महाकाल के दर हाजिरी लगाते हैं. अगर इंदौर के आसपास फिल्म की शूटिंग होती है तो भी सारे कलाकार महाकालेश्वर मंदिर आते हैं. इंदौर में क्रिकेट मैच खेलने से पहले और बाद में क्रिकेटर्स लगातार हाजिरी लगाते रहते हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0