बिश्नोई परिवार को नए महल में मिली नई स्कॉर्पियो, विधायक ने निभाई दोस्ती

Nov 11, 2026 - 15:14
 0  8
बिश्नोई परिवार को नए महल में मिली नई स्कॉर्पियो, विधायक ने निभाई दोस्ती

हिसार.

आदमपुर में नए घर में गृह प्रवेश को लेकर हवन हुआ। आईएएस बहू परी बिश्नोई सिर पर कलश लेकर चलीं। भाजपा विधायक पनिहार ने कुलदीप बिश्नोई को स्कॉर्पियो गिफ्ट की। हिसार के आदमपुर में बुधवार को भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के परिवार ने नए घर में गृह प्रवेश किया।

राजस्थानी शैली में बने इस भवन में सुबह हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान पूरा बिश्नोई परिवार एक साथ मौजूद रहा। इसके बाद भव्य बिश्नोई की पत्नी IAS अफसर परी बिश्नोई कलश लेकर घर में दाखिल हुईं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा- ‘हरियाणा के हर गांव में हमारे चाहने वाले हैं। आदमपुर में भव्य काम करवाए जा रहे हैं। अब वे यहीं रहेंगे। 56 साल से सुनता आ रहा हूं कि बिश्नोई परिवार आदमपुर से चला गया, लेकिन हम भागने वालों में से नहीं, बल्कि भगाने वालों में से हैं। अब फिर से आदमपुर ही हमारा हेड ऑफिस होगा।’

आदमपुर अनाज मंडी में 25 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचेंगे। हालांकि, वह नहीं आए। वहीं नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने कुलदीप बिश्नोई को सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी गिफ्ट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0