जयपुर में हिस्ट्रीHistory-sheeteशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Nov 12, 2026 - 13:44
 0  8
जयपुर में हिस्ट्रीHistory-sheeteशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जयपुर
 राजधानी जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को कालवाड़ रोड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश, युवराज, अनीश और दिनेश के रूप में हुई है। एडीसीपी राजेश कुमार गुप्ता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा करेंगे

गौरतलब है कि बुधवार रात कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट क्षेत्र में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पहले कैंपर से विजय की कार को टक्कर मारकर रोक लिया। विजय जान बचाने के लिए कार से उतरकर भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और उसे घेर लिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में विजय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इस हत्याकांड के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई थी। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। एसीपी शिवकुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को कालवाड़ रोड पर दबोच लिया।

रंजिश के चलते हत्या की आशंका
पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका है। विजय पर वर्ष 2019 में तिबारियां निवासी कैलाश की हत्या में शामिल होने का आरोप था। जिसमें वह जेल भी गया था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई। हत्याकांड में 7007 गैंग का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना किसने बनाई और वारदात में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

सवा मिनट तक सड़क पर बेखौफ होकर हमला करते रहे बदमाश
वारदात के दौरान हमलावर करीब सवा मिनट तक सड़क पर बेखौफ होकर हमला करते रहे। आसपास के लोगों ने उन्हें रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन बदमाशों ने पीछा नहीं छोड़ा। विजय तिबारियां जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर हत्या सहित सात आपराधिक मामले दर्ज थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0