पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार

Mar 22, 2026 - 17:14
 0  8
पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार

खरगोन

क्षेत्र के ग्राम जामर्दा (टिगरिया) में शुक्रवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शीलाबाई (25 वर्ष) है। वह अपने पति सुनील भील और दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घटनानुसार, वह अपनी पत्नी को घर के समीप खेत में ले गया और वहां उसने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ (पुलिस) भीकनगांव राकेश आर्य और प्रभारी सेमलिया गेहलोद पुलिस बल सहित पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुनील मकवाना भी वहां पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतका का शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉ. सूर्यांश गंगराड़े ने शाम करीब 5 बजे शव परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 12 घंटे की समयावधि में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का दर्द

थाना प्रभारी सेमलिया ने बताया कि महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में धुलकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली मां नाइजाबाई पति सुरसिंह ने बताया कि पांच साल पहले मेरी बेटी शीलाबाई की शादी सुनील से हुई थी। पिछले एक वर्ष से सुनील मेरी बेटी से मिलने नहीं दे रहा था। हम बात करते थे तो वह फोन बंद कर देता था। एक साल से पता ही नहीं चल पा रहा था कि उनकी लड़की कहां है।

एक साल से नहीं होने दी मुलाकात: होली पर चला था पता

कुछ दिन पहले होली पर पता चला कि हमारी लड़की जामर्दा में है। यहां हम आए थे लेकिन तब हमें घर नहीं मिल पाया था। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है। पुलिस आरोपी पति की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0