मुख्यमंत्री योगी ने किया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

Oct 25, 2026 - 10:14
 0  9
मुख्यमंत्री योगी ने किया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एयर शो के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। उन्होंने एयर शो देखने आने वाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाटों तक पहुंच, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ आमजन की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0