पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी शीत लहर की मार, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

Nov 28, 2025 - 16:14
 0  7
पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी शीत लहर की मार, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर देखने को मिल रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम के समय लोग मोटे कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। पंजाब में इतनी ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है।

इसी बीच जिला अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, फिरोजपुर और पटियाला में रात के समय बहुत ज्यादा ठंड महसूस की गई और ठंडी हवाओं का असर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर के महीने से सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड महसूस की जा रही है, जिससे बारिश की संभावना भी बन रही है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो सकती है। राज्य में रोज़ाना तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट जारी रह सकती है। यदि इस दौरान पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी होती है, तो पंजाब का तापमान और भी कम हो सकता है। इन दिनों ठंड का मुख्य कारण पहाड़ों से मैदानों में चल रही हवाएं हैं, और इसके साथ बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0