पंजाब निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव: कई जिलों में ऑब्जर्वर नियुक्त

May 5, 2026 - 13:14
 0  8
पंजाब निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव: कई जिलों में ऑब्जर्वर नियुक्त

गुरदासपुर.

पंजाब की राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आने वाले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायतों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मंजूरी के बाद अलग-अलग जिलों और शहरों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के तहत गुरदासपुर के बटाला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए अनिल जोशी को ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि पठानकोट में जसबीर सिंह डिम्पा और कपूरथला में कुलदीप सिंह वैद को ऑब्जर्वर, होशियारपुर में सुनील दत्ती और मोगा में सिमरजीत सिंह बैंस और रमिंदर आवला को जिम्मेदारी दी गई है। बठिंडा, फाजिल्का, SAS नगर समेत कई अहम जिलों में भी सीनियर नेताओं को तैनात किया गया है। इसके अलावा, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी बड़ी संख्या में ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

नकोदर, नवांशहर, खन्ना, जगराओं, आनंदपुर साहिब, राजपुरा, नाभा, मलेरकोटला, सुनाम, खरड़, जीरकपुर और डेरा बस्सी जैसे इलाकों में अलग-अलग नेताओं को नियुक्त किया गया है। सूची में मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट और अमृतसर के इलाके भी शामिल हैं।  आधिकारिक आदेशों में यह साफ किया गया है कि सभी ऑब्जर्वर संबंधित सांसदों, विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और ब्लॉक स्तर के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।

उनकी मुख्य जिम्मेदारी चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करना, योग्य उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करना और पूरे चुनाव प्रोसेस पर नजर रखना होगा। इसके साथ ही, ऑब्जर्वर को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने तय इलाकों में जाकर जमीनी हकीकत समझें और पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके उनसे फीडबैक भी लें। यह पूरी रिपोर्ट 12 मई तक PPCC ऑफिस में जमा करनी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0