भोपाल में 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली, पुलिस बल की कमी बनी वजह

Nov 13, 2026 - 17:44
 0  9
भोपाल में 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली, पुलिस बल की कमी बनी वजह

 भोपाल

 ऐशबाग स्टेडियम के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड के 600 जर्जर ईडब्ल्यूएस जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई ऐन वक्त पर टल गई है। शनिवार 14 नवंबर को प्रस्तावित इस बड़ी कार्रवाई पर बाल दिवस के आयोजनों और पर्याप्त पुलिस बल की कमी के चलते फिलहाल विराम लग गया है। अब प्रशासनिक स्तर पर 19 या 23 नवंबर को बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है, हालांकि नई तारीख पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।

19 नवंबर की निविदा भी हो चुकी है जारी

भले ही तोड़फोड़ टल गई हो, लेकिन आवास खाली करने के लिए तय 13 नवंबर की डेडलाइन खत्म होने का असर शुक्रवार को मौके पर साफ दिखा। कार्रवाई के डर से कई रहवासी खुद ही अपने घरों का सामान लोडिंग वाहनों में भरकर सुरक्षित ठिकानों पर जाते नजर आए। दरअसल, हाउसिंग बोर्ड ने इस क्षेत्र को तोड़कर मध्य प्रदेश पुनर्विकास नीति-2022 के तहत आधुनिक बहुमंजिला इमारत बनाने का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए 19 नवंबर की निविदा भी जारी हो चुकी है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0