ठंड का डबल अटैक: पंजाब-हरियाणा में कंपकंपाती सर्दी, फरीदकोट बना सबसे ठंडा शहर

Dec 5, 2025 - 11:14
 0  7
ठंड का डबल अटैक: पंजाब-हरियाणा में कंपकंपाती सर्दी, फरीदकोट बना सबसे ठंडा शहर

चंडीगढ़ 
पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और दोनों पड़ोसी राज्यों में फरीदकोट में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

यहां मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 5.8 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री रहा, जबकि फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अन्य स्थानों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। इसके मुताबिक करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, अंबाला में 7.7 डिग्री, रोहतक और भिवानी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0