गोरखपुर में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर, कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

Nov 13, 2026 - 09:44
 0  8
गोरखपुर में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर, कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

गोरखपुर
 मतदाता सूची में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने महिला कॉलेजों पर फोकस किया है। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में औसत लिंगानुपात 944 के मुकाबले सिर्फ 831 है। इसे सुधारने के लिए अफसरों की टीम महिला शिक्षण संस्थानों में जाकर 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को मतदाता बनने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए जागरूक कर रही है।

17 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होना है। इसके बाद नाम जोड़ने, मृत और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम काटने और त्रुटि सुधारने के लिए दावा-आपत्ति ली जाएगी। इसी दौरान महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर है।

इसी क्रम में एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज और एडी राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अन्य महिला संस्थानों में भी टीमें जा रही हैं। बीएलओ को निर्देश है कि बूथ पर जाकर पहले उन परिवारों को चिह्नित करें, जहां हाल में शादी हुई है और नई बहुओं को अनिवार्य रूप से मतदाता बनाएं। एसएसआर अभियान में बीएलओ को मतदाता सूची सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जसराना में एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने नए नाम जोड़ने और गलतियां ठीक करने को कहा और निर्देश जारी किए हैं।

जिले में 18-19 साल के युवा मतदाताओं का प्रतिशत 1.33 है, जबकि मानक 4.28 प्रतिशत है। एसडीएम ने बताया कि छात्राओं और नई बहुओं के जुड़ने से लिंगानुपात और युवा मतदाता दोनों का प्रतिशत सुधरेगा। जिलाधिकारी, दीपक मीणा ने कहा कि जिले में सभी पात्रों को मतदाता बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मानक के अनुसार सूची बनाने को महिला और युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान है।

खजनी विधानसभा क्षेत्र में है सबसे कम लिंगानुपात
- विधानसभा 322 गोरखपुर शहर में 896 लिंगानुपात

- विधानसभा 323 गोरखपुर ग्रामीण में 861 लिंगानुपात

- विधानसभा 321 पिपराइच में 832 लिंगानुपात

- विधानसभा 326 चौरीचौरा में 830 लिंगानुपात

- विधानसभा 320 कैपिंयरगंज में 824 लिंगानुपात

- विधानसभा 324 सहजनवा में 814 लिंगानुपात

- विधानसभा 328 चिल्लूपार में 811 लिंगानुपात

- विधानसभा 327 बांसगांव में 802 लिंगानुपात

- विधानसभा 325 खजनी में 793 लिंगानुपात

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0