बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन आज से शुरू

Aug 6, 2025 - 09:44
 0  6
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन आज से शुरू

पटना 
बिहार में अपने तबादले के लिए आवेदन करने का इंतजार कर रहे टीचरों के लिए अच्छी खबर है। पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादला के लिए शिक्षक आज शाम 4 बजे से पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग पारस्परिक तबादला के फिर से ई शिक्षा पोर्टल खोल रहा है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि यह पोर्टल एक महीने तक खुला रहेगा। जाहिर है ऐसे में किसी भी शिक्षक को जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं है। ट्रांसफर के आवेदन के लिए उनके पास पर्याप्त समय है।

शिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए पोर्टल खुलने से वैसे शिक्षकों को ज्यादा फायदा मिलेगा जो पिछली बार ट्रांसफर की दौड़ में पिछड़ गए थे। आपको बता दें कि म्यूचुअल ट्रांसफर के तहत एक ही संवर्ग और विषय के टीचर आपस में अपनी-अपनी नौकरी की जगह बदल लेते हैं। इसके लिए दोनों ऑनलाइन आवेदन करते हैं और यदि सबकुछ ठीक रहा तो दोनों टीचरों का एक-दूसरे के स्कूल में ट्रांसफर हो जाता है।

म्चूचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन करने की खातिर शिक्षकों को ई शिक्षा कोष पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। इसके तहत उन्हें अपने साथ कार्यरत अन्य शिक्षक की सहमति से ही ट्रांसफर का आवेदन करना होगा। इस ट्रांसफर से कई शिक्षकों को लाभ पहुंचेगा।

शिक्षा मंत्री डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि टीआरई-4 में अब लगभग 86-87 प्रतिशत बिहार के ही लोग रहेंगे। इसके लिए शेष में भी बिहार के लोग भागीदार होंगे। तो निश्चित रूप से बिहार में जो नियुक्तियों के इच्छुक हैं उनका प्रतिशत 90-95 प्रतिशत से ऊपर हो जाएगा। डोमिसाइल लागू करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला एक अहम कदम है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0