हरियाणा के मुख्य सचिव अब नहीं होंगे रिटायर, कार्यकाल में एक साल का हुआ विस्तार

Jun 20, 2025 - 13:14
 0  6
हरियाणा के मुख्य सचिव अब नहीं होंगे रिटायर, कार्यकाल में एक साल का हुआ विस्तार

हरियाणा 
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने यह निर्णय लिया और इसके संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक रूप से सूचित भी कर दिया गया है। अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और राज्य के वरिष्ठतम अफसरों में गिने जाते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0