हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर, हाल-चाल जानने पहुंची CM सैनी

Jun 21, 2025 - 12:44
 0  6
हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर, हाल-चाल जानने पहुंची CM सैनी

अंबाला

हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक सप्ताह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। आज सीएम नायब सैनी अनिल विज का हाल जानने उनके निवास पर पहुंचे हैं। यहां सैनी ने  विज का कुशलक्षेम जाना। 

बता दें कि विज अपने काम को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अक्सर धूप में भी अचानक निरीक्षण के लिए निकल जाते हैं। हालांकि इस दुर्घटना के कारण उनके कामकाज में अस्थायी बाधा आ सकती है। मंत्री अनिल विज की पीआर टीम के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री अनिल विज के बाएं पैर के अंगूठे के पास फ्रैक्चर हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0