CG में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत

Aug 22, 2026 - 11:14
 0  7
CG में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत

बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार रात 2 बजे के आसपास सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई।

3 की मौत, 7 गंभीर
घटना इतना जबरदस्त था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0