पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले की सुश्री शिवानी के अंगदान का किया उल्लेख

Oct 25, 2026 - 16:14
 0  8
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले की सुश्री शिवानी के अंगदान का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया मन की बात कार्यक्रम का श्रवण

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मन की बात कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले की सुश्री शिवानी के परिवार द्वारा लिए गए अंगदान के निर्णय का उल्लेख करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 139 वें एपिसोड का श्रवण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को "मन की बात" कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र में देश में हो रही शोध और नवाचार पर चर्चा करते हुए कहा कि "एडवांस रिसर्च में आर्गन डोनेशन की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे लोग जो अपना जीवन पूरा करने के बाद आर्गन डोनेट करके जाते हैं, वो कितने ही लोगों का जीवन भी बचाते हैं और रिसर्च को भी संभव बनाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है - मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम की सुश्री शिवानी का है। सुश्री शिवानी के सड़क दुर्घटना की शिकार होने पर परिवार ने कठिन समय में भी ऐसा निर्णय लिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। यह फैसला था सड़क दुर्घटना की पीड़िता सुश्री शिवानी के अंग दान का। सुश्री शिवानी के परिवार के इस फैसले से समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश गया है। मानवता के एैसे एक कदम से किसी परिवार में खुशियां फिर से लौट सकती हैं और साथ ही रिसर्च के कामों में भी बड़ी मदद मिलती हैं।"

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0