IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, DLS नियम से 7 विकेट गिरने के बाद भी मारी बाजी

Nov 7, 2026 - 10:44
 0  8
IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, DLS नियम से 7 विकेट गिरने के बाद भी मारी बाजी

  वेलिंगटन  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ. छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की हालत इस मैच में बेहद खराब हो गई थी, लेकिन आखिरकार बारिश ने टीम इंडिया की नैया पार लगा दी. डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत भारत ने इस मुकाबले को 4 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। 

कीवी टीम द्वारा दिए गए 135 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. आलम यह था कि टीम इंडिया ने 26 ओवरों में महज 113 रनों पर अपने 7 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे. भारत को जीत के लिए अभी भी 22 रनों की दरकार थी और मैदान पर हार का खतरा मंडरा रहा था. ऐसे समय में न्यूजीलैंड की टीम अपनी जीत की उम्मीदें लगाने लगी थी। 

लेकिन तभी आसमान से आफत बनकर आई बारिश ने मुकाबले में पूरी तरह खलल डाल दिया. बारिश इतनी तेज थी कि काफी लंबे इंतजार के बाद भी खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका. अंत में DLS नियम का सहारा लेना पड़ा, जिसके तहत भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया. एक तरफ जहां हार की कगार पर खड़ी भारतीय टीम बाल-बाल बच गई, वहीं कुदरत के इस फैसले ने कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली। 

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पारी के चौथे ओवर में ही 17 के स्कोर पर भारत को शुरुआती दो बड़े झटके लगे. कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले ही जैकब डफी का शिकार बन गए। इसके तुरंत बाद सात गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर विराट कोहली भी डफी की गेंद पर विल यंग को कैच थमा बैठे। 

नौवें ओवर में 39 के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिरा, जब रोहित शर्मा 28 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के जड़कर 23 रन बनाकर हेनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद पारी संभालने आए श्रेयस अय्यर ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन 20वें ओवर में 86 के स्कोर पर वह भी काइल जेमीसन की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे. श्रेयस ने 46 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली. फिलहाल बारिश के कारण खेल रोक दिया गया ह। 

13वें ओवर में 47 के रन पर अक्षर पटेल मैट फिशर की गेंद पर डफी को कैच दे बैठे और सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद 25वें ओवर में 108 के स्कोर पर भारत को छठा बड़ा झटका लगा, जब जैकब डफी ने नमन धीर को भी कैच आउट करा दिया। 

ऐसी रही है न्यूजीलैंड की बैटिंग
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर्स में 134 रनों पर सिमट गई. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में आकिब नबी ने टिम सीफर्ट को पवेलियन रवाना कर दिया, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. फिर आकिब ने दूसरे ओपनर विल यंग (6 रन) को भी चलता किया. न्यूजीलैंड को 23 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जब हेनरी निकोल्स (11 रन) को तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने बोल्ड कर दिया। 

अब विकेट लेने की बारी गुरनूर बरार की थी. गुरनूर ने पारी के 20वें ओवर में दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम (7 रन) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया. फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (0 रन) का भी विकेट लिया. फिलिप्स के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 53/5 था. यहां से डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सेंटनर ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर कीवी टीम को संभालने की कोशिश की। 

अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को आउट कर भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई. मिचेल ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 104 गेंदों पर 55 रन बनाए. इसके बाद गुरनूर बरार ने मिचेल सेंटनर को आउट किया, जिन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 38 बॉल पर 31 रनों का योगदान दिया. काइल जेमिसन (7 रन) कुछ खास नहीं कर सके और उनका विकेट अक्षर ने लिया. जबकि नाथन स्मिथ 3 रनों के निजी स्कोर पर गुरनूर का शिकार बने। 

न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट ब्लेयर टिकनर के रूप में गिरा, जो अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हुए. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. वहीं अंशुल कम्बोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलताएं मिलीं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0