अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, हार्दिक समेत ये 3 खिलाड़ी होंगे फिट

Aug 31, 2026 - 13:14
 0  9
अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, हार्दिक समेत ये 3 खिलाड़ी होंगे फिट

नई दिल्ली
 श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। दिल्ली में होने वाली इस सीरीज की शुरुआथ 13 सितंबर को होगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।

नीतीश कुमार रेड्डी पूरी क्षमता से प्रैक्टिस कर रहे
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार रेड्डी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पूरी क्षमता के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने वीकेंड चेन्नई में बिताया और सिलेक्शन से पहले अपनी फिटनेस साबित करने के लिए सीओई लौटेंगे। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो सकता है।

एक करीबी सूत्र ने कहा- लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर को सबसे छोटे फॉर्मेट के जरिए टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ हफ्तों में उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ा है और हो सकता है कि वे इन तीन टी20 मैचों के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हों। रेड्डी और पंड्या दोनों ही काफी समय से सीओई में हैं और सिर्फ निजी कामों के लिए ही ब्रेक लेते हैं। रेड्डी वीकेंड पर ही घर जाते हैं, जबकि पांड्या तो बेंगलुरु में ही शिफ्ट हो गए हैं।

बुमराह की रिकवरी भी ट्रैक पर
टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे। भारत को इस महीने अफगानिस्तान सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। सूत्र ने बताया, 'बुमराह की रिकवरी अच्छी चल रही है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत, प्लान यह था कि वह वनडे और टेस्ट पर ध्यान देंगे, लेकिन घुटने की चोट के बाद मैनेजमेंट चाहता है कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट से वापसी करें। उन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शायद बहुत जल्द हो, लेकिन एशियन गेम्स में उनके खेलने की काफी संभावना है।'

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0