बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 सीटों पर लड़कर भी नहीं खुला खाता; RJD और जन सुराज की जीत

Oct 28, 2026 - 15:44
 0  9
बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 सीटों पर लड़कर भी नहीं खुला खाता; RJD और जन सुराज की जीत

 पटना

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 0 प्रतिशत रहा. वहीं, RJD और जन सुराज पार्टी ने एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोला। 

दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मौजूदा MLC और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा चुनाव हार गए. उन्हें जन सुराज पार्टी के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने 324 वोटों से हराया. इस जीत के साथ जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपना खाता खोला। 

वहीं, पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के मौजूदा MLC नवल किशोर यादव को हराया. इस सीट पर भी कांग्रेस को जीत नहीं मिली.कांग्रेस ने पटना शिक्षक, पटना स्नातक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी को इन सभी पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। 

RJD एक सीट जीती

RJD ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती. वहीं, जन सुराज पार्टी ने सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे और दरभंगा शिक्षक सीट पर जीत हासिल की. पार्टीवार स्ट्राइक रेट की बात करें तो कांग्रेस पांच में से एक भी सीट नहीं जीत सकी. उसका स्ट्राइक रेट 0 प्रतिशत रहा. RJD ने सात में से एक सीट जीतकर करीब 14.3 प्रतिशत, जबकि जन सुराज ने आठ में से एक सीट जीतकर 12.5 प्रतिशत स्ट्राइक रेट दर्ज किया.राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस इन चुनावों में अपना खाता नहीं खोल पाई. इसके उलट, RJD और जन सुराज दोनों ने कम से कम एक सीट पर जीत दर्ज की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0