सड़क निर्माण में लापरवाही: पंजाब मंडी बोर्ड के जेई पर सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, सेवाएं समाप्त

Nov 17, 2025 - 14:14
 0  8
सड़क निर्माण में लापरवाही: पंजाब मंडी बोर्ड के जेई पर सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, सेवाएं समाप्त

 चंडीगढ़

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने आज बड़ी कार्रवाई की। मार्केट कमेटी भीखी के माखा चहलां विशेष संपर्क मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण में खामियां मिलीं।

खराब क्वालिटी की सड़क निर्माण के कारण पंजाब मंडी बोर्ड के जेई गुरप्रीत सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है। उपमंडल अधिकारी चमकौर सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं एसडीओ के अधीन आने वाले सभी कार्य तुरंत प्रभाव से वापस लिए गए हैं। पंजाब सरकार का साफ संदेश है कि राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0