पंजाब में ऑयल कंपनियों का यू-टर्न: अब 25 दिन बाद ही होगी सिलेंडर बुकिंग

Mar 27, 2026 - 10:14
 0  8
पंजाब में ऑयल कंपनियों का यू-टर्न: अब 25 दिन बाद ही होगी सिलेंडर बुकिंग

जालंधर.

घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ता को लेकर आयल कंपनियों द्वारा डिलीवरी के 35 दिनों के बाद दूसरे सिलिंडर की बुकिंग के फैसले को वापस ले लिया गया है। जिसके चलते अब घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ता डिलीवरी के 25 दिनों के बाद दोबारा बुकिंग करवा सकेंगे। हालांकि उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद बुकिंग के प्रावधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दरअसल, ईरान इजरायल युद्ध के चलते पैदा हो रही गैस की किल्लत को सामान्य करने के लिए तीनों आयल कंपनियों इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को सिलिंडर की डिलीवरी के 35 दिनों के बाद दूसरी बुकिंग का प्रावधान दो दिन पहले ही निर्धारित किया था। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी करने के साथ ही ऑनलाइन पोर्टल में भी बदलाव किया गया था। वहीं, गैस की सप्लाई में इजाफा होने के बाद आयल कंपनियों ने 35 दिनों के प्रावधान में राहत देकर फिर से 25 दिन कर दिए हैं।
जबकि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता सिलिंडर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद ही दोबारा बुकिंग करवा सकेंगे।

इंडियन आयल के डीजीएम राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए तेल कंपनियों ने बुकिंग के प्रावधान में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक ही सिलिंडर की बुकिंग करवानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0