OMG! हरियाणा का ये जिला बना सबसे ठंडा, तापमान गिरा 5.5°C तक

Nov 28, 2025 - 11:14
 0  9
OMG! हरियाणा का ये जिला बना सबसे ठंडा, तापमान गिरा 5.5°C तक

हिसार
प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही रात के वक्त कैथल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभके असर से दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पड़ रहा है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख कर रही हैं। इसके असर से तापमान में गिरावट आ रही है।

दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है लेकिन रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।  

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। शनिवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी। इससे तापमान में दोबारा गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना है। चूंकि अभी वातावरण में नमी नहीं है तो पाला जमने की स्थिति भी आ सकती है।
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0