ऑपरेशन ट्रैकडाउन में बड़ी कामयाबी: जींद से कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, हथियार भी मिले
जींद
हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत जींद में एवीटी स्टाफ ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ के इंचार्ज एसआई कमल सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया है। इसके तहत एवीटी स्टाफ की टीम HC जितेन्द्र सिहं की अगुवाई में जींद से कैथल रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने गांव कंडेला में रजवाहा के पास एक नौजवान को देखकर नजरे चुराकर भागने लगा, जिसको शक के आधार पर पकड़ा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम नरेश वासी कंडेला बताया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल और 32 बोर नाजायज बरामद हुए। पुलिस ने युवक से हथियार का कोई लाइसेंस और परमिट मांगा, तो वह पेश नहीं कर सका, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लगातार ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0