‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट

May 13, 2026 - 16:14
 0  10
‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट

मुंबई 

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और उसकी गूंज उधर पाकिस्तान में सुनाई दी थी. वहां कई एक्टर्स, नेताओं और आम जनता को फिल्म में दिखाई गई पाकिस्तान, खासकर कराची के ल्यारी शहर की इमेज से परेशानी नजर आई. मगर धुरंधर के असर का सबसे मजेदार नजारा तब सामने आया, जब दिसंबर में पाकिस्तानी फिल्म अनाउंस हुई— मेरा ल्यारी. बीते वीकेंड रिलीज हो चुकी इस फिल्म का ऐसा हश्र हुआ है, जिसे देखकर लगता है कि शायद इसके कलाकारों के अपने लोग भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे!

मेरा ल्यारी को टिकट बेचना पड़ा भारी!
डायरेक्टर अबू अलीहा की मेरा ल्यारी में आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज और ट्रिनेट ल्यूकस जैसे पॉपुलर नाम हैं. मगर धुरंधर की तरह मेरा ल्यारी कोई स्पाई-थ्रिलर या एक्शन फिल्म नहीं है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो महिला फुटबॉलरों के बारे में है.

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन ने मेरा ल्यारी फिल्म को 'भारत के नेगेटिव प्रोपेगेंडा का करारा जवाब' बताया था. उनका कहना था कि ये ल्यारी का असली चेहरा दिखाएगी— जो शांति, समृद्धि और गर्व से भरा है!

धुरंधर के बहाने खूब चर्चा बटोरने वाली मेरा ल्यारी 8 मई को पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को पहले ही दिन से ऐसा रिस्पॉन्स मिला कि कई थिएटर्स पहले वीकेंड के बाद ही इसे हटा चुके हैं. पाकिस्तान की सिटी मैगजीन की एक रिपोर्ट बताती है कि एक थिएटर में तो मेरा ल्यारी के मात्र 22 टिकट बुक हुए थे और वहां पहले ही दिन फिल्म उतार दी गई. पाक सिनेमा पर नजर रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल बताते हैं कि कम बजट, हल्की प्रेजेंटेशन और पॉपुलर मसाला की कमी की वजह से लोग इस फिल्म में कुछ खास दिलचस्पी नहीं ले रहे। 

आज से करीब 6 महीने पहले भारत के अधिकतर लोगों को पहली बार कराची, पाकिस्तान के शहर ल्यारी का नाम पता चला था. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के दोनों पार्ट्स की कहानी ने ल्यारी को ऐसा दिखाया कि कई दर्शकों को लगता है उन्हें इस शहर का एक-एक मोड़ पता है. धुरंधर पाकिस्तान में न शूट हुई थी, न रिलीज हुई. लेकिन जलवा-ए-पाइरेसी ऐसा था कि वहां घर-घर जनता धुरंधर देखने लगी!

रणवीर सिंह की फिल्म में हथियारों, ड्रग्स और आतंक के ढेर पर बैठी ल्यारी देखना पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया था. उम्मीद की जा रही थी कि धुरंधर से छिड़ी चर्चा के बाद लोग मेरा ल्यारी में इस शहर का असली 'शांतिपूर्ण' चेहरा देखकर हैरान हो जाएंगे. मगर फिल्म के शोज के दौरान थिएटर्स में पसरे सन्नाटे ने अब मेकर्स को जरूर हैरान कर दिया है!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0