रायसेन जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Sep 2, 2026 - 10:44
 0  8
रायसेन जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

रायसेन 
रायसेन जि
ला जेल में बुधवार को सुबह एक कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। यह गोली प्रहरी की कमर के नीचे लगी है, गंभीर हालत में उसे भोपाल रैफर किया गया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि इस कैदी के पास जेल में कट्टा कैसे पहुंचा।

रायसेन जिला जेल में बुधवार की सुबह 9 बजे जब सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी नीलेश ठाकुर नाम का आरोपी, जिस पर पहले से ही 307 और 302 के मुकदमे चल रहे हैं। उसने जेल के भीतर कट्टे से जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह पर फायर कर दिया। यह गोली जेल प्रहरी के कमर के नीचे धंस गई। डाक्टरों ने जांच के बाद गंभीर हालत में भोपाल के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया है। 

भागने की फिराक में था कैदी
बताया जा रहा है कि कैदी नीलेश जेल का गेट खुलवाकर भागने की फिराक में था। तभी उसने जेल प्रहरी पर गोली चला दी। यह भी बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम होने वाला था। इसी कार्यक्रम के लिए फलों की टोकरी लेकर कैदी नीलेश गेट पर आया था तभी उसने गोली चला दी। नीलेश रायसेन जिले के बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला है। वह विचाराधीन कैदी है। एसडीओपी प्रिभा शर्मा के बताया कि नीलेश ठाकुर का आपराधिक रिकार्ड रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

एम्स भोपाल रेफर किया
रायसेन जिला अस्पताल के चिकित्सक अभिषेक सागर के मुताबिक मरीज की पीठ के ऊपरी भाग में गोली लगी है। एक्सरे- में गोली फेफड़े के निचले भाग में नजर आ रही है। फेफड़े में पानी भी जमा होना शुरू हो गया है। मरीज की जान खतरे में है, इसलिए उसे एम्स भोपाल रेफर कर दिया है।

एसपी आशुतोष गुप्ता बोले- कट्टा जेल में कैसे गया, जांच होगी
घटना के बाद से ही जिला जेल में बड़े अधिकारियों का जमावड़ा है। एसपी अशुतोष गुप्ता समेत कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि चूंकि घटना जेल के भीतर हुई है, इस मामले में जेल अधिकारियों के साथ जांच की जाएगी। गुप्ता ने आरोपी के आपराधिक रिकार्ड वाला बताया और कहा कि उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गुप्ता ने यह भी कहा कि जेल के भीतर कट्टा कैसे गया इसकी भी जांच की जा रही है। जेल के स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0