पंजाब में निजी स्कूलों की छुट्टी, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए पहुंच रहे छात्र

Aug 21, 2026 - 08:14
 0  9
पंजाब में निजी स्कूलों की छुट्टी, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए पहुंच रहे छात्र

अमृतसर.

बंदी सिंहों की रिहाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। सुबह सात बजे से ही बंद का असर कई स्थानों पर दिखाई देने लगा। बंद दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है।

बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक परिवहन पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई निजी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य रही और बच्चे स्कूल पहुंचते दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बंदी सिहों की रिहाई के लिए उठी मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग उठा रहा है। इसके साथ ही जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग भी की जा रही है। 15 अगस्त के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। इसके बाद मोर्चे ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया।

आज घर से निकलने वालों के लिए जरूरी सलाह -

  • सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक गैरजरूरी यात्रा से बचें।
  • बठिंडा के सात प्रस्तावित धरना स्थलों वाले मार्गों पर जाने से पहले स्थिति जांचें।
  • लंबी दूरी की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें।
  • बस से यात्रा करने वाले संचालन की स्थिति पहले पता कर लें।
  • मरीज, बुजुर्ग और जरूरी काम से निकलने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर चलें।
  • किसी मार्ग पर धरना या जाम मिले तो पुलिस के निर्देश अनुसार दूसरा रास्ता अपनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0