पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रनों का लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने दिखाया दम

May 3, 2026 - 16:14
 0  9
पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रनों का लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने दिखाया दम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम 

पंजाब किंग्स ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। प्रियांश आर्या दो और कूपर कोनली बिना खाता खोले आउट हुए। मोहम्मद सिराज पहले ओवर में हैट्रिक से चूक गए। छठे ओवर में प्रभसिमरन सिंह 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। नेहल वढेरा भी खाता नहीं खोल सके। कप्तान श्रेयस अय्यर 21 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान सूर्यांश ने तीन चौके और पांच छक्के मारे। मार्कस स्टायनिस ने 31 गेंद में 40 रन का योगदान दिया। जेवियर का खाता नहीं खुला।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें रविवार को आईपीएल 2026 के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टाइटंस ने निशांत सिंधू को पदार्पण का मौका दिया है, जबकि पंजाब किंग्स की शुरुआती एकादश में जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मुकाबले जीतते हुए आ रही है और अब तक टीम ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है। पंजाब ने 8 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने 9 मैच खेलते हुए 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 गंवाए हैं। गुजरात टेबल में 5वें स्थान पर है।

GT vs PBKS मैच में किसने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात-पंजाब प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0