पंजाबवासियों के लिए राहत! अब घर बैठे मिलेंगी जरूरी सरकारी सुविधाएं

Nov 8, 2025 - 10:14
 0  7
पंजाबवासियों के लिए राहत! अब घर बैठे मिलेंगी जरूरी सरकारी सुविधाएं

कपूरथला
प्रशासन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य में फेसलैस आर.टी.ओ. सेवाएं शुरू की हैं। अब पंजाबी नागरिक अपने घरों में बैठकर ही ड्राइविंग लाइसैंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से जुड़ी 56 महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकेंगे।

अब लोग 1076 पर एक कॉल करके अपना ड्राइविंग लाइसैंस, आर.सी. और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। लोगों को भ्रष्टाचार, असुविधा और बिचौलियों से मुक्ति मिल रही है और ऐसा देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी पहली बार हो रहा है। राज्य में पहली बार फेसलैस आर.टी.ओ. सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इस पहल को वास्तव में परिवहन विभाग में एक डिजिटल क्रांति कहा जा सकता है क्योंकि लोगों को अब ये सेवाएं उनके घर-द्वार पर मिलेंगी। ड्राइविंग लाइसैंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र से जुड़ी कुल 56 प्रमुख सेवाओं को अब पूरी तरह से फेसलैस कर दिया गया है।

अब नागरिकों को आर.टी.ओ. कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि ये सेवाएं पंजाब भर में स्थापित सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी और इन केंद्रों के कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया गया है। लोगों को आर.टी.ओ. कार्यालयों में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था और आज के दिन यह असुविधा समाप्त हो रही है, जिससे आम आदमी को काफी लाभ हो रहा है। इस पहल से आम आदमी को होने वाली असुविधा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरैंस नीति के अनुरूप है।  इससे पहले राजस्व सुधारों से लोगों को काफी लाभ हुआ है जिससे लोगों को बड़े पैमाने पर सशक्त बनाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा और उनकी सेवाओं का राज्य सरकार द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार अन्य विभागों में उचित उपयोग किया जाएगा। पहले लोगों को परेशान करने के लिए रिबन काटे जाते थे, लेकिन अब राज्य सरकार उन्हें व्यापक सुविधा प्रदान करने के लिए कार्यालयों पर ताला लगा रही है। राज्य सरकार ने लोगों की अनावश्यक लूट को रोकने के लिए अब तक पंजाब में 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। इस सुविधा के लागू होने से लोगों को अब आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग सेवा केंद्रों और 1076 हैल्पलाइन के माध्यम से भी ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

अब लर्नर्ज लाइसैंस आधार ई-के.वाई.सी. वेरिफिकेशन के जरिए तुरंत जारी किए जाएंगे, जिससे नए ड्राइवरों के लिए प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है। इसके साथ ही, फैंसी नंबरों की नीलामी प्रणाली भी ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे इच्छुक लोग पारदर्शी तरीके से अपनी पसंद के नंबर प्राप्त कर सकेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 29,23,390 आवेदनों पर कार्रवाई की,जिनमें से 19,63,209 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से और 9,60,181 ड्राइविंग लाइसैंस सेवाओं से संबंधित थे। ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि पंजाब सरकार की डिजिटल माध्यम से सेवाएं देने की कोशिश बहुत तेजी से सफल हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0