राजनांदगांव जिला अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Aug 27, 2026 - 10:14
 0  9
राजनांदगांव जिला अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

राजनांदगांव.

बारिश के सीजन के साथ ही जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाइरल के मरीज सामने आ रहे है। सर्दी व खांसी से लेकर बुखार के मरीज बहुतायत में पहुंच रहे है। सुबह से ओपीडी में लंबी कतार लग रही हैं, दवा काउंटर में की कतारे लग रही है।

लगातार मौसम बीमारी के शिकार मरीज पहुंच रहे है। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे है। सामान्य दिनों में 70 के करीब मरीज पहुंचते है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा महेन्द्र कुमार ने बताया कि वाइरल के मरीज ज्यादा आ रहे है। ठीक होने में सप्ताहभर के समय लगता है। जिसके अनुसार दवाएं दी जा रही है। उन्होने बताया कि मौसमी बीमारी को देखते हुए सीएमएससी से पर्याप्त दवाओं का स्टाक मंगाया गया है। वही मेडिकल कालेज पेंड्री में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है । अधीक्षक डां अतुल देशकर ने बताया कि, सामान्य दिनों के मुकाबले अस्पताल में मरीजो की संख्या बढ़ी हैं। उन्होने बताया कि वाइरल सामान्य बीमारी हैं, जो दवाईयां लेने से सप्ताहभर में ठीक हो जाता है।

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रमुख एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश खुटे ने बताया कि, बारिश के मौसम में अधिकांश बीमारी जल जनित होती है। इस कारण पानी उबाल कर पीना चाहिए, अभी ओपीडी में रोज औसत 70 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे। इसमें तेज बुखार वालों को भर्ती करना पड़ रहा। कुछ मरीजों में निमोनिया के लक्षण है। ज्यादा दिनों तक सर्दी-खांसी होने से ऐसा होता है। बारिश में भीगने से बचे, नियमित व्यायाम करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0