रुबीना दिलैक लेकर आ रही हैं नया यूट्यूब शो “Ward”, 10 होने वाली मांओं के साथ होगा खास कॉन्सेप्ट

May 7, 2026 - 08:44
 0  7
रुबीना दिलैक लेकर आ रही हैं नया यूट्यूब शो “Ward”, 10 होने वाली मांओं के साथ होगा खास कॉन्सेप्ट

टेलीविजन की छोटी बहू रुबीना दिलैक जब भी आती हैं कुछ बड़ा धमाका करती हैं. एक बार फिर टीवी की बहू ने बड़ी अनाउंसमेंट की है. असल में बात ये है कि मदर्स डे से पहले रुबीना ने सभी मांओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. वो एक नया शो लेकर आ रही हैं. सारी बातें ऊपर ही जान लेंगे क्या. पूरी खबर पढ़ने के लिए थोड़ा नीचे स्क्रॉल करिए.

रुबीना का नया शो
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अब टीवी से यूट्यूब के सफर पर निकल चुकी हैं. उन्होंने यूट्यूब पर स्ट्रीम होने वाले नए शो की जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 10 दिन, 10 मॉम्स, 1 वार्ड. क्या होगा जब साथ आएंगी दस होने वाली मांएं.

आगे उन्होंने लिखा कि 15 मई को शुरू होगा एक शो, जो आपको देगा शॉक. सरप्राइज और बहुत सारा एंटरटेनमेंट. देखिए वार्ड, जो यूट्यूब पर लिटिल अड्डा कंपनी पर स्ट्रीम होगा. रुबीना के पोस्ट करते हुए उनके फैन्स शो को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में कमेंट की बाढ़ सी आ गई है.

रुबीना के नए शो को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. शो की अनाउंसमेंट से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि मैं प्रेग्नेंट हूं. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं, लेकिन असल में वो शो को प्रमोट कर रही थीं.

मां बनने के बाद रुबीना काम को लेकर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. टीवी रियलिटी शो हो या सास बहू ड्रामा वो हर जगह नजर आने लगी हैं. टीवी के अलावा उन्होंने यूट्यूब पर किसी ने बताया नहीं नाम का पॉडकास्ट भी शुरू किया, जिसे खूब पसंद किया गया. रुबीना एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि बेटियों की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने पहले से ज्यादा काम करने का फैसला लिया है. मां बनने के बाद उनमें कई बदलाव आए हैं. अब उन्हें 10 होने वाली मांओं के साथ देखना दिलचस्प होने वाला है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0