केटी पेरी पर गंभीर आरोप, टॉम क्रूज का नया लुक और कान्ये वेस्ट का शो टला
हॉलीवुड की दुनिया से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां सिंगर-सॉन्गराइटर केटी पेरी के खिलाफ ऑस्ट्रैलिया में यौन उत्पीड़न मामले की जांच शुरू हो गई है, वहीं टॉम क्रूज के 'बूढ़े अवतार' ने उनके फैंस को चौंका दिया है। यह उनकी अपकमिंग फिल्म 'डिगर' का लुक है। इन सब के बीच रैपर कान्ये वेस्ट का एक और कॉन्सर्ट पोस्टपोन हो गया है। 24 बार ग्रैमी जीत चुके सिंगर को बीते दिनों ऑस्ट्रैलिया और ब्रिटेन ने बैन कर दिया था। अब खबर है कि उनका फ्रांस वाला कॉन्सर्ट टल चुका है। यह सब तब है, जब कान्ये 23 मई 2026 को दिल्ली में लाइव परफॉर्मेंस के लिए इंडिया आ रहे हैं। यह भारत में उनका पहला लाइव शो है।
सबसे पहले बात केटी पेरी की करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में पुलिस उनसे जुड़े सेक्सुअल असॉल्ट केस की जांच कर रही है। सिंगर पर 'बैटगर्ल' और 'ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक' की एक्ट्रेस रूबी रोज़ ने आरोप लगाए हैं। हालांकि, केटी पेरी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें 'लापरवाही भरा झूठ' बताया है।
क्या है केटी पेरी और रूबी रोज़ सेक्सुअल असॉल्ट केस
'वैरायटी' मैगजीन के मुताबिक, केटी पेरी पर रूबी रोज़ ने बीते रविवार की रात को ये संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने Threads पर लिखा कि केटी पेरी ने कथित तौर पर मेलबर्न के एक क्लब में उनका यौन उत्पीड़न किया था। घटना पुरानी है और तब दोनों की उम्र 20s की थी। रूबी रोज़ अब 40 साल की हैं, जबकि केटी पेरी भी 41 साल की हैं। रूबी रोज ने कहा, 'केटी पेरी ने मेलबर्न के स्पाइस मार्केट नाइटक्लब में मुझे सेक्सुअल असॉल्ट किया था। उसे क्या लगता है, इसकी किसे परवाह है।' एक्ट्रेस ने Complex की एक पोस्ट के जवाब में यह सब लिखा।
रूबी रोज़ का सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ गंभीर सार्वजनिक आरोप लगाने का एक पुराना इतिहास रहा है। ऐसे दावे जिन्हें उन लोगों ने बार-बार नकारा है।
केटी पेरी की ओर से जारी किया गया बयान
हालांकि, केटी पेरी के एक प्रतिनिधि ने बयान जारी करते हुए इन दावों को खारिज किया है। सिंगर की ओर से कहा गया, 'रूबी रोज़ की ओर से सोशल मीडिया पर केटी पेरी के बारे में फैलाए जा रहे आरोप न केवल पूरी तरह से झूठे हैं, बल्कि वे खतरनाक और लापरवाही भरे भी हैं। रूबी रोज़ का सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ गंभीर सार्वजनिक आरोप लगाने का एक पुराना इतिहास रहा है। ऐसे दावे जिन्हें उन लोगों ने बार-बार नकारा है
Tom Cruise का Digger से फर्स्ट लुक आउट, खूब बजी तालियां
दूसरी ओर, अपने तीन दशक लंबे करियर में टॉम क्रूज ने अब तक भले ही कई तरह के रोल निभाए हैं। लेकिन पहली बार वह 'डिगर' में एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म की पहली झलक CinemaCon में दिखाई गई है, जहां दर्शकों ने पहली बार इस सुपरस्टार को एक हैंडसम हीरो से हटकर अलग अवतार में देखा। CinemaCon लास वेगास में थिएटर मालिकों का एक सालाना सम्मेलन है, जहां Warner Bros ने मंगलवार को अपना प्रेजेंटेशन दिया। इसमें जब 'डिगर' के ऐलान की बारी आई तो 63 साल टॉम क्रूज भी स्टेज पर आए।
फिल्म में टॉम क्रूज का रोल और प्लॉट, मिला स्टैंडिंग ओवेशन
'डिगर' में टॉम क्रूज एक सनकी तेल कारोबारी का रोल निभा रहे हैं। जो झलक सामने आई, उसमें टॉम क्रूज को 'डिगर रॉकवेल' के किरदार में दिखाया गया, जो एक अधेड़ उम्र का आदमी है, जिसके बाल पतले और सफेद हो रहे हैं, पेट निकला हुआ है, बोलने का लहजा भी अलग है। उनका यह रूप देख वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तरीके से ताली बजाई। फर्स्ट लुक को 'स्टैंडिंग ओवेशन' मिला। फिल्म में डिगर रॉकवेल, अनजाने में एक ऐसा पर्यावरणीय संकट खड़ा कर देता है जो दुनिया को परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंचा देता है। इसके बाद वह इस ग्रह को बचाने की कोशिश में जुट जाता है।
Kanye West का फ्रांस में कॉन्सर्ट कैंसिल
इन सब के बीच, 24 बार ग्रैमी जीतने वाले कान्ये वेस्ट, जिन्होंने अपना नाम बदलकर 'ये' (Ye) रख लिया है, ने घोषणा की है कि फ्रांस के मार्सिले में उनका कॉन्सर्ट अब अगली सूचना तक 'टाल' दिया गया है। उन्हें इसे 'पूरी तरह से अपना फैसला' बताया है। उनके कॉन्सर्ट के टलने की यह खबर तब आई, जब फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा था कि वे कान्ये को मार्सिले में परफॉर्म करने से बैन करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।
कान्ये वेस्ट ने लिखा- ये मेरा अपना फैसला
रैपर ने X पर कॉन्सर्ट को लेकर लिखा, 'काफी सोच-विचार के बाद, यह मेरा अपना फैसला है कि मैं फ्रांस के मार्सिले में अपना शो अगली सूचना तक टाल रहा हू।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया और लिखा, 'मुझे पता है कि अपनी गलतियों को सुधारने की मेरी सच्ची कोशिश को समझने में समय लगेगा। मैं अपनी हर बात की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, लेकिन मैं अपने फैंस को इस मामले के बीच में नहीं लाना चाहता। मेरे फैंस मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं अपने अगले शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
नाजीवाद के समर्थन में कान्ये के बोल पड़ रहे भारी
जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ समय से कान्ये वेस्ट को लेकर खूब विवाद हो रहा है। उनके बयान, सोशल मीडिया पोस्ट और गाने के बोल को नाजीवाद का समर्थक माना जा रहा है। फ्रांस के सबसे पुराने शहर के मेयर बेनोइट पायने ने 4 मार्च को कान्ये के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। X पर पायने ने लिखा: 'मैं मार्सिले को उन लोगों के लिए एक मंच नहीं बनने दूंगा, जो नफरत और बिना किसी पछतावे के नाजीवाद को बढ़ावा देते हैं। कान्ये वेस्ट का वेलोड्रोम में कोई स्वागत नहीं है। यह जगह हमारे आपसी भाईचारे और मार्सिले के सभी लोगों के लिए एक मंदिर जैसी है।' इससे पहले, 7 अप्रैल को UK सरकार ने भी कान्ये को देश में एंट्री देने से मना कर दिया था। कान्ये को जुलाई में लंदन के 'वायरलेस फेस्टिवल' में मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0