हरियाणा में भर्ती परीक्षा देने पर मिलेगा मुफ्त यात्रा पास, युवाओं को HSSC देगा सुविधा

Mar 5, 2026 - 13:14
 0  7
हरियाणा में भर्ती परीक्षा देने पर मिलेगा मुफ्त यात्रा पास, युवाओं को HSSC देगा सुविधा

चंडीगढ़. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) अब भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इसके तहत सभी 23 जिलों और 90 विधानसभा हलकों में आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के शहरों या सेक्टरों में यात्रा करने की परेशानी कम हो जाएगी। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है।

1. हरियाणा देश का पहला जो प्रदेश के 23 जिलों में 90 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाएगा।
2. आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक विशेष पोर्टल के माध्यम से फ्री बस सुविधा प्रदान की जाएगी। https://t.co/hNB1DvzQsI

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री बस सुविधा दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा उनके एडमिट कार्ड पर भी उपलब्ध हो। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0