पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिश

Feb 15, 2026 - 12:44
 0  8
पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिश

लुधियाना.

पंजाब में मौसम लगातार साफ चल रहा है। शनिवार को भी अधिकांश जिलों में दिनभर तेज धूप खिली रही। दिन व रात के तापमान लगभग सभी जिलों में सामान्य से अधिक रहे। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा में दिन का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 11.5 डिग्री, रूपनगर में दिन का 26.4 और रात का 9.6, फिरोजपुर में दिन का 26.0 व रात का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीनों जिलों में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि रात का 1.3 से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं लुधियाना व पटियाला में दिन का तापमान 25.8 डिग्री व रात का लुधियाना में 9.6 डिग्री व पटियाला में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में दिन का तापमान 24.0 डिग्री व रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन का तापमान 2.9 डिग्री व रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दूसरे जिलों में भी दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब मतें 17 व 18 फरवरी को बादल छाएं रहने, बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0