TISS का 86वां दीक्षांत समारोह अब 22 अगस्त को, CJI सूर्यकांत की जगह होंगे नए मुख्य अतिथि

Aug 18, 2026 - 13:14
 0  8
TISS का 86वां दीक्षांत समारोह अब 22 अगस्त को, CJI सूर्यकांत की जगह होंगे नए मुख्य अतिथि

 मुंबई
अपने दीक्षांत समारोह को अचानक रद करने के कुछ हफ्ते बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने नए मुख्य अतिथि के साथ इस कार्यक्रम के लिए एक नई तारीख की घोषणा की है।

मुंबई के प्रतिष्ठित संस्थान का 86वां दीक्षांत समारोह मूल रूप से 2 अगस्त को आयोजित होना था, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। अब यह कार्यक्रम 22 अगस्त को होगा। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस परमेश अब इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

'संस्थान को था सीजेआई का विरोध का डर'
लेकिन कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले समारोह को टाल दिया गया और संस्थान ने इसे रद करने का कोई खास कारण नहीं बताया। हालांकि 31 जुलाई की देर रात जारी किए गए कैंसिलेशन के आधिकारिक नोटिफिकेशन में टालने की कोई वजह नहीं बताई गई, लेकिन सूत्रों ने बताया कि संस्थान को मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कुछ छात्रों के विरोध का डर था।

संस्थान के अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि कार्यक्रम को टालने का फैसला कैंपस की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और प्रतिष्ठित अतिथियों को निशाना बनाकर छात्रों के संभावित विरोध-प्रदर्शनों के बारे में मिली खुफिया जानकारी की वजह से लिया गया।

नालसार के छात्रों ने किया था विरोध
सीजेआई सूर्यकांत की प्रस्तावित भागीदारी का विरोध भी सामने आया और ये विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गए। टीआईएसएस के दीक्षांत समारोह के टलने के ठीक बाद हैदराबाद की नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के लगभग 450 छात्रों ने विरोध किया। इन छात्रों ने अपने दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सीजेआई सूर्यकांत को बुलाए जाने पर अलग से आपत्ति जताई थी।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0