महान संत कबीर साहेब के पवित्र धाम दामाखेड़ा आश्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम से सौजन्य भेंट

Nov 30, 2025 - 16:14
 0  6
महान संत कबीर साहेब के पवित्र धाम दामाखेड़ा आश्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम से सौजन्य भेंट


धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर,


महान संत कबीर साहेब जी के पावन स्थल दामाखेड़ा आश्रम में संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रकाश मुनिनाम साहेब जी से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक विषयों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी गहन चर्चा हुई।

    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, किरण सिंह देव एवं कृष्णा राय भी उपस्थित थे। सभी ने संत कबीर एवं उनके उपदेशों की वर्तमान समाज में प्रासंगिकता के बारे में विचार साझा किए।

   धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम साहेब जी ने कहा कि संत कबीर जी के संदेश आज भी अज्ञानता और भेदभाव मिटाने में हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यहाँ आने से उन्हें आध्यात्मिक बल मिला है।

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा कि धार्मिक मेलजोल और सामाजिक समरसता के लिए ऐसे आश्रम और पावन स्थल महत्वपूर्ण हैं। कल्याणकारी योजनाओं में धर्म  और  संस्कृति का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0