दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक की

Jun 18, 2025 - 19:12
 0  2
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक की


•    दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जरूरी दवाओं की खरीद, उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति को कायम रखने के निर्देश दिए

•    ‘PM-ABHIM’ योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ खोले जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में निर्धारित स्थान चिन्हित करने के निर्देश- स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह 

•    हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS)  के तहत सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन की निर्धारित प्रक्रिया का जल्द पालन का निर्देश-  स्वास्थ्य मंत्री

•    TIBBIA कॉलेज में डेंटल केयर की भी जल्द सुविधा मिलेगी- डॉ. पंकज कुमार सिंह


नई दिल्ली।18 जून, 2025 ।  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज सचिवालय में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस अहम बैठक में डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जरूरी दवाओं की खरीद करने, उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति को कायम रखने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। मानसून के सीजन को देखते हुए मंत्री महोदय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में सरकारी अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की कमी नहीं हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसी भी सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी दवाओं की कोई कमी न हो, जिसके लिए प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिसके लिए उन्होंने सभी जरूरी प्रक्रिया को समयबद्ध पूरी करने के सख्त निर्देश भी दिए। 
  
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ‘PM-ABHIM’ योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ जल्द खोलने के भी सभी जरूरी निर्देश दिए हैं। माननीय मंत्री महोदय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग खुद मौके पर जाकर सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करें और ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ के लिए उपलब्ध स्थानों को जल्द से जल्द चिन्हित करें ताकि जल्द से जल्द ब्लॉक की स्थापना हो सके। मंत्री महोदय ने सभी सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें लगाने का काम जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि दिल्लीवासियों को डायलिसिस करवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़े। मंत्री महोदय ने अधिकारियों को डायलिसिस मशीनों की संख्या को 300 से अधिक करने पर खास तौर पर जोर दिया है। 

डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली के द्वारका में स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में खुले ‘ब्रेन हेल्थ क्लिनीक’ की तरह दिल्ली के सभी जिलों में जल्द से जल्द ‘ब्रेन हेल्थ क्लिनिक’ खोलने के भी निर्देश दिए हैं। जिसमें मानसिक बीमारी से संबंधित लोगों का समुचित इलाज हो सकेगा। इंदिरा गांधी अस्पताल में खोले गए ‘ब्रेन हेल्थ क्लिनीक’ में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। लोगों के रिस्पॉस को देखते हुए मंत्री महोदय ने दिल्ली के सभी जिलों में ब्रेन हेल्थ क्लिनिक खोलने के सभी जरूरी निर्देश दिए हैं।   
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज की महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) के तहत रजिस्ट्रेशन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन जल्द से जल्द पालन किया जाए। ताकि लोगों को पंजीकरण कराने के बाद अस्पताल पहुंचने पर किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बहुत जल्द ‘मॉडल हेल्थ लैब’ स्थापित किए जाएंगे। इन ‘मॉडल हेल्थ लैब’ में लोगों के स्वास्थ्य जांच से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मंत्री महोदय ने कहा कि फिलहाल दिल्ली के 61 प्राइवेट और 25 सरकारी अस्पताल यानी कुल 86 अस्पताल ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ (PMJAY ) से जुड़ चुके हैं, जहां लोगों को कैशलेस इलाज मिल रहा है। बहुत जल्द 11 प्राइवेट अस्पताल इस योजना से जुड़ने वाले हैं।

" स्वास्थ्य मंत्री का कार्यालय
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली 
प्रेस विज्ञप्ति: 18 जून, 2025 "

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0