जयपुर की 56 कॉलोनियों में दिवाली बाद पहुंचेगा बीसलपुर का पानी, 35 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Oct 27, 2026 - 08:44
 0  9
जयपुर की 56 कॉलोनियों में दिवाली बाद पहुंचेगा बीसलपुर का पानी, 35 हजार लोगों को मिलेगी राहत

जयपुर
पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय की 56 कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां रहने वाली 35 हजार से ज्यादा की आबादी को दिवाली के बाद बीसलपुर का पानी मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जलदाय विभाग और बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियर मिलकर काम कर रहे हैं। योजना के तहत जयसिंहपुरा, बासड़ी स्कूल, सिंवार गौशाला और कृष्णा वन विस्तार क्षेत्र में बनी पानी की टंकियों से सप्लाई शुरू की जाएगी। इन चारों जगहों पर 20-20 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टंकियां बनाई गई हैं। इन टंकियों के जरिए संबंधित कॉलोनियों तक बीसलपुर का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही पूरे सिस्टम में करीब एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई बेहतर हो सके।

वहीं, जलदाय विभाग ने इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पानी के कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि दिवाली के बाद इन कॉलोनियों में बीसलपुर के पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा और उनकी रोजमर्रा की पानी से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

पृथ्वीराज नगर फेज-द्वितीय में बीसलपुर प्रोजेक्ट विंग की ओर से अब तक 50 पानी की टंकियों से सप्लाई शुरू की जा चुकी है। इसके बावजूद क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ कॉलोनियों में लोगों को चार दिन में केवल एक बार ही पानी मिल रहा है। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।

इन टंकियों से लाभान्वित होंगी कॉलोनियां
जयसिंहपुरा टंकीः ऑरेंज सिटी कॉलोनी, नारायण कॉलोनी, नारायण विहार कॉलोनी, हरि कुंज कॉलोनी, गोविंद विल्स कॉलोनी, रॉयल सिटी कॉलोनी, नारायण विहार ब्लॉक, रिबालू रेजीडेंसी कॉलोनी, अदवादी की ढाणी, नीलकंठ कॉलोनी, री रेजीडेंसी, हीरा महाराज पंडित की ढाणी, जयसिंहपुरा विलेज, प्रेम मार्ग कॉलोनी, बीड की ढाणी और आवासीय कॉलोनी।

बासड़ी स्कूल टंकीः श्री गणेश विहार, श्याम सरोवर, हंस वाटिका कॉलोनी, संता कुंज विहार, मंगल विहार और गोकुल कृष्णम रेजीडेंसी।

कृष्णा वन टंकीः मुकुंद वाटिका, रामपुरा, द्वारिका प्रीमियम रेजीडेंसी, पंडित की ढाणी, रामपुरा, मीणा की ढाणी और भोजियावास।

सिवांर टंकी: हनुमान नगर, विनायक विहार, गौतम विहार, मारूति नगर, अंशिका विहार, गणेश नगर-16, सुशांत विहार, पटेल नगर, मारूति नगर विस्तार, रूप विहार, श्री बालाजी विहार, बूची की ढाणी, गणपति कॉलोनी, हनुमान वाटिका कॉलोनी, अनुराग कॉलोनी रिप विहार, गोविंद विहार, बाला विहार, जालिंधा नगर, शिव नगर कॉलोनी।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0